Dholi Meena: यूरोप माल्टा सरकार के Ta’ Xbiex Local Council की ओर से आयोजित “Connecting Through Culture 2024” कार्यक्रम में राजस्थान के दौसा मूल की प्रवासी भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर धोली मीणा ( Dholi Meena) ने शिरकत की। कार्यक्रम की थीम थी संस्कृति (Indian culture) के माध्यम से जुड़ाव। इस कार्यक्रम के माध्यम से कई देशों के दूतावासों ने अपनी अनूठी संस्कृति का प्रदर्शन किया। धोली मीणा ने भारतीय दूतावास की तरफ़ से भारत का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में भारत सहित इटली, आयरलैंड, स्पेन, कतर, नीदरलैंड, अर्जेंटीना, ब्राज़ील, फ़िलिस्तीन, लीबिया, माल्टा, ग्रीस, जर्मनी, चीन, अमेरिका, पाकिस्तान व संयुक्त राष्ट्र संघ ने भाग लिया।