प्रवासी भारतीय धोली मीणा ( Dholi Meena) ने पीली लुगड़ी पहन कर समंदर में घोड़े पर सवारी करने का खूब आनंद लिया और इसका वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है। इस वीडियो (Dholi Meena Virlal Video)में वे समंदर में अठखेलियां करती हुई नजर आ रही हैं। ध्यान रहे कि वे किसी न किसी कारण से सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती हैं। उन्होंने 20-21 अप्रेल 2024 को माल्टा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय दूतावास का प्रतिनिधित्व किया था। धोली मीणा ने बताया कि उन्हें भारत की सांस्कृतिक नुमाइंदगी करने पर गर्व की अनुभूति होती है। माल्टा में भारतीय समुदाय के लोगों की कुल संख्या लगभग 18000 है, जबकि माल्टा देश की कुल आबादी लगभग 530,000 हैं।