
Dina Boluarte
पेरू (Peru) में बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच देश की सत्ता बदल गई है। पेड्रो कैस्टिलो (Pedro Castillo) को राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर डीना बोलुआर्टे (Dina Boluarte) को पेरू की राष्ट्रपति (President) बनाया गया है। डीना बोलुआर्टे इससे पहले पेरू की उपराष्ट्रपति थी। उन्होंने बुद्धवार देर रात पेरू के संसद भवन में देश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
रचा इतिहास
डीना बोलुआर्टे ने पेरू की राष्ट्रपति बनते ही इतिहास भी रच दिया है। वह पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति है। पेरू में 200 साल से ज़्यादा के लोकतान्त्रिक इतिहास में इससे पहले कोई भी महिला राष्ट्रपति नहीं बनी है। डीना बोलुआर्टे जुलाई 2026 तक पेरू की राष्ट्रपति बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- इज़रायली आर्मी की रेड में 3 फिलिस्तीनियों की मौत
क्यों हटाया पेड्रो कैस्टिलो को राष्ट्रपति पद से?
डीना बोलुआर्टे से पहले पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो ने देश में इमरजेंसी की स्थिति लाकर देश की विधायिका को भंग करते हुए सरकार बनाने की कोशिश की थी। इसके बाद पेरू की काँग्रेस ने महाभियोग चलाकर उन्हें राष्ट्रपति पद से हटा दिया। इसके लिए बुद्धवार को पेरू की संसद में महाभियोग प्रस्ताव पारित करते हुए इसपर मतदान किया था। 130 सदस्यीय संसद में पेड्रो कैस्टिलो को हटाने के प्रस्ताव के समर्थन में 101 वोट पड़े और इसके खिलाफ 6 वोट। 10 सांसदों ने इस मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद पेड्रो को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया।
Published on:
08 Dec 2022 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
