
Israeli soldiers
इज़रायल (Israel) की आर्मी ने गुरुवार, 8 दिसंबर की सुबह वेस्ट बैंक (West Bank) इलाके में रेड डाली है। इस रेड के दौरान 3 फिलिस्तीनियों (Palestinians) की मौत हो गई है। वेस्ट बैंक इलाका इज़रायल के ही नियंत्रण में है। इज़रायल आर्मी की इस तरह की यह पहली रेड नहीं है, जिसमें फिलिस्तीनियों के मारे जाने का मामला सामने आया है। अक्सर ही दोनों पक्षों के बीच संघर्ष चलता रहता है।
फिलिस्तीन की हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी जानकारी
इज़रायली आर्मी की वेस्ट बैंक इलाके में इस रेड और इसमें 3 फिलिस्तीनियों के मारे जाने की खबर फिलिस्तीन की हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी है।
फ्लैशपॉइंट शहर के एक रिफ्यूजी कैंप में डाली गई रेड
फिलिस्तीन की हेल्थ मिनिस्ट्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इज़रायल की आर्मी ने वेस्ट बैंक इलाके में जेनिन (Jenin) की फ्लैशपॉइंट सिटी (Flashpoint City) में रेड डाली। साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी कि यह रेड एक रिफ्यूजी कैंप में डाली गई, जिसमें 3 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई।
पिछले कुछ महीनों में बढ़े ऐसे मामले
रिपोर्ट के अनुसार जिस इलाके में इज़रायल की आर्मी ने रेड डाली है वो फिलिस्तीनी उग्रवादियों का प्रमुख क्षेत्र है। इसी वजह से पिछले कुछ महीनों में इज़रायली आर्मी ने इस इलाके में इस तरह की रेड बढ़ा दी हैं।
फिलिस्तीनी संगठन ने व्यक्त किया दुःख
इज़रायली आर्मी की इस रेड में 3 फिलिस्तीनियों के मारे जाने जाने पर शहर के फिलिस्तीनी संगठन ने दुःख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने तीनों मृतकों के परिवारों के प्रति समर्थन भी व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें- स्पेन में दो ट्रेनों की हुई टक्कर, 155 लोग हुए घायल
Published on:
08 Dec 2022 12:02 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
