19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोनाल्ड ट्रंप लगातार कर रहे हैं अटैक की बात, ईरान के प्रस्ताव से आखिर क्यों नहीं हो पाए संतुष्ट; जानें वजह?

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ईरान के प्रस्ताव से अभी भी संतुष्ट नहीं हैं। वह लगातार अटैक की चेतावनी दे रहे हैं। है। वहीं अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ईरान युद्ध को लेकर संसदीय कमेटी में घिर गए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

May 03, 2026

Donald Trump on Iran

अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ( AI जनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो)

Iran proposal Trump Not Satisfied: अमेरिकी संसद की हाउस सैन्य सेवा कमेटी के सामने 2027 के 1.5 ट्रिलियन डॉलर के रक्षा बजट प्रस्ताव पर गर्मागर्म चर्चा हुई। ट्रंप सरकार के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैन केन की पेशी हुई। डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सदस्यों ने कई तीखे सवाल पूछे। ईरान युद्ध से जुड़े कुछ तीखे सवालों पर भी हेगसेथ असहज हुए। जानिए आखिर किन सवालों के जवाब में हेगसेथ ने क्या कहा…

हेगसेथ को ‘वॉर क्रिमिनल’ बताया

सुनवाई के दौरान हेगसेथ को वॉर क्रिमिनल बताते हुए लोग हॉल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। कमेटी के सामने हेगसेथ की पत्नी की कथित रूप से चीन से मंगाई गई ड्रेस पर भी बवाल हुआ। ईरान युद्ध में हुए खर्च की लागत पेंटागन के वित्तीय अधिकारी ने 25 बिलियन डॉलर बताई, जिस पर हेगसेथ ने युद्ध को अमेरिकी लोगों की सुरक्षा के लिए अस्तित्व की लड़ाई बताया।

ईरान का ‘आखिरी’ प्रस्ताव भी ट्रंप को मंजूर नहीं

पाक मध्यस्थों के जरिए ईरान ने आइआरजीसी की सलाह से अमेरिका को एक ‘आखिरी’ प्रस्ताव दिया है। इसमें हॉर्मुज को पूर्ण रूप से खोलने और परमाणु हथियार के मुद्दे पर बातचीत के सुझाव दिए गए हैं। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप को तेहरान का यह प्रस्ताव भी संतोषजनक नहीं लगा। उन्होंने दोहराया कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते हैं।

सुप्रीम लीडर ने यूएस सैन्य बेसों को ‘पेपर टाइगर’ कहा

ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई ने खाड़ी में अमेरिकी सैन्य बेसों की आलोचना करते हुए उन्हें पेपर टाइगर बताया है। वहीं दूसरी ओर बीते 24 घंटों में अमेरिका ने 6500 टन गोला-बारूद इजरायल को भेजा है। वहीं ईरान ने चेतावनी दी है कि हमले के जवाब में पश्चिम एशिया के हर एक ऑयल फील्ड, रिफाइनरी व यूएस बेस को नष्ट कर दिया जाएगा।

होर्मुज संकट का असर, लो-कॉस्ट कैरियर स्पिरिट एयरलाइंस बंद

अमरीका की लो-कॉस्ट कैरियर स्पिरिट एयरलाइंस ने 2 मई 2026 से अचानक सभी ऑपरेशन बंद कर दिए, जिससे 17,000 कर्मचारियों की नौकरी चली गई और लाखों यात्री प्रभावित हुए। मई में निर्धारित 9000 से अधिक उड़ानें रद्द हो गईं। कंपनी के बंद होने के पीछे बढ़ती जेट फ्यूल कीमतें, ईरान-होर्मुज संकट और राहत पैकेज पर असफल बातचीत प्रमुख कारण रहे। 34 साल पुरानी यह एयरलाइन सस्ती यात्रा का बड़ा विकल्प थी। इसके बंद होने से अमरीकी एविएशन सेक्टर में किराए बढ़ने और प्रतिस्पर्धा घटने की आशंका जताई जा रही है।