
जेलेंस्की ने कहा, अमेरिका को रमजान कादिरोव को गिरफ्तार कर लेना चाहिए (Photo-IANS)
Trump Zelensky Meeting: वेटिकन सिटी (Vatican Trump Zelensky) में आयोजित कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार से पहले अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump) और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (Zelensky) के बीच लगभग 15 मिनट तक हुई बातचीत (Trump Zelensky peace talks) के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच फरवरी में वॉशिंगटन डीसी के व्हाइट हाउस स्थित ओवल ऑफिस में एक तल्ख बैठक हुई थी। उसके बाद यह मुलाकात रोम में हुई, जो बहुत अर्थपूर्ण मानी जा रही है।
बैठक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कड़ी आलोचना की। ट्रंप ने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि पुतिन युद्ध (Russia Ukraine war news) रोकना ही नहीं चाहते।"
व्हाइट हाउस ने भी दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट की बातचीत होने की पुष्टि की है। मुलाकात के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि यदि यह बैठक उस शांति की दिशा में एक कदम साबित होती है, जिसकी उन्हें उम्मीद है, तो यह ऐतिहासिक हो सकती है। वहीं, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने इस मुलाकात को "बहुत अच्छी" बताया है।
रूस-यूक्रेन युद्ध पर वैश्विक दबाव बढ़ाना
ट्रंप ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर पुतिन की आलोचना करते हुए यह संकेत दिया कि बड़े देश अब रूस के खिलाफ एकजुट हो सकते हैं।
फरवरी में तल्ख मुलाकात के बाद अब दोनों नेताओं का शांत और सकारात्मक बातचीत करना रिश्तों में सुधार की ओर इशारा करता है।
जेलेंस्की ने बातचीत को संभावित 'शांति की दिशा में कदम' कहा है, जो युद्धविराम या बातचीत की संभावनाओं को बल दे सकता है।
ट्रंप इस मौके का इस्तेमाल कर रहे हैं कि वे एक जिम्मेदार वैश्विक नेता के तौर पर खुद को फिर से स्थापित करें,इसलिए वे रूस यूक्रेन जंग और इन दोनों देशों के नेताओं के बारे में बयान दे रहे हैं।
यह मुलाकात दर्शाती है कि अमेरिका अभी भी यूरोप और वैश्विक शांति प्रयासों में एक सक्रिय और निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
Updated on:
27 Apr 2025 11:34 am
Published on:
27 Apr 2025 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
