उन्होंने कहा कि सुरक्षा अधिकारियों ने पहले घटनास्थल का दौरा किया था और सुरक्षा चेतावनियाँ जारी की थीं। ईरान की नेशनल ईरानियन पेट्रोलियम रिफाइनिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने शाहिद राजाी बंदरगाह पर हुए भीषण विस्फोट के बाद बयान जारी किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि धमाके से क्षेत्र की तेल रिफाइनरियों, ईंधन टैंकों, वितरण परिसरों और तेल पाइपलाइनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बयान में कहा गया, "शाहिद राजी बंदरगाह पर हुआ विस्फोट और आगजनी हमारी कंपनी से जुड़ी किसी भी तेल सुविधा से संबंधित नहीं है।"