ट्रंप का राष्ट्रपति के रूप में यह दूसरा कार्यकाल है। उन्होंने सन 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन के हाथों अपनी हार कभी स्वीकार नहीं की और वे बड़े पैमाने पर चुनावी धांधली के आधारहीन आरोप लगाते रहते हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, "शायद कुछ लोग सोचते हैं कि मुझे शिकायत नहीं करनी चाहिए, क्योंकि हम पिछले नवंबर में भारी मतों से जीते थे। लेकिन हमें अपने चुनाव ठीक करने होंगे, यह देश धांधली वाले चुनावों से परेशान है और हम इसे किसी तरह ठीक करने जा रहे हैं।"