एक व्यक्ति ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, "हमने अपने बच्चे के लिए अपने स्तर पर वीज़ा इंटरव्यू की तारीख पाने की कोशिश की है, जिसे पिछले साल एक अमेरिकी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना था, लेकिन ऐसा करने के लिए समय-सीमा में कुछ भी उपलब्ध नहीं था। हमने एजेंट को 30,000 रुपये का भुगतान किया और समय पर वही मिल गया।" इसी तरह, बी1/बी2 के लिए छह महीने से ज़्यादा इंतजार करना पड़ता है, लेकिन 30-35,000 रुपये का भुगतान करने का मतलब है कि एक महीने या उससे भी कम समय में एक स्लॉट मिल सकता है।