10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एलन मस्क ने नई राजनीतिक पार्टी बनाई तो डोनाल्ड ट्रंप ने उड़ाया मज़ाक

Trump Vs. Musk: डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच शुरू हुई तकरार अभी भी खत्म नहीं हुई है। इसी बीच अब मस्क ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब ट्रंप ने मस्क पर निशाना साधा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 7 Jul 2025, 3:00 PM IST

Donald Trump and Elon Musk

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क। (फोटो- The Washington Post)

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और बिज़नेसमैन एलन मस्क (Elon Musk) कुछ महीने पहले तक काफी अच्छी दोस्ती थी, लेकिन अब दोनों की दोस्ती में तकरार आ गई है। इसकी वजह है ट्रंप का महत्वकांक्षी ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट’, जो अब अमेरिका में आधिकारिक कानून बन चुका है। मस्क शुरू से ही इस बिल के खिलाफ रहे हैं और उनका मानना है कि इससे अमेरिका पर क़र्ज़ बढ़ जाएगा और देश में मंदी आ जाएगी। अब जब यह बिल आधिकरिक रूप से अमेरिका में कानून का दर्जा प्राप्त कर चुका है, तो मस्क इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

मस्क ने किया नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान

‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ के कानून बनने से पहले जब यह मुद्दा छिड़ा था, तब मस्क ने सोशल मीडिया पर लोगों से सवाल पूछा कि क्या अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का समय आ गया है? एक ऐसी पार्टी जो मध्यवर्ग में 80% लोंगों का प्रतिनिधित्व करे? ट्रंप के इस पोल पर करीब 56 लाख लोगों ने वोट दिया, जिनमें से 80.4% यानी कि करीब 44 लाख लोगों ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने की बात को समर्थन दिया था। इसके बाद मस्क ने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर फिर से ऐसा ही सवाल पूछा था, जिस पर करीब 12.4 लाख लोगों ने वोट दिया था, जिनमें से 65.4% यानी कि करीब 8.16 लाख लोगों ने मस्क के आइडिए को समर्थन दिया था। अब मस्क ने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है और इसे 'अमेरिका पार्टी' (America Party) का नाम दिया है।

ट्रंप ने मस्क का उड़ाया मज़ाक

मस्क ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने के ऐलान पर अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। ट्रंप ने कहा कि मस्क पटरी से उतर गए हैं और पूरी तरह से बेकाबू ट्रेन की तरह हो गए हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें मस्क के ऐसा करने पर दुःख हो रहा है।


मस्क खुद नहीं लड़ सकते चुनाव

गौरतलब है कि मस्क खुद अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते। इसकी वजह है कि उनका जन्म अमेरिका में नहीं हुआ। हालांकि वह चुनाव में किंगमेकर की भूमिका निभाते हुए अपनी पार्टी के किसी अमेरिकी उम्मीदवार को समर्थन देते हुए उसे व्हाइट हाउस (White House) तक पहुंचाने का काम कर सकते हैं। मस्क ने ट्रंप के दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने में भी अहम भूमिका निभाई है।


यह भी पढ़ें- रॉयटर्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत में लगा बैन हटा, करीब 24 घंटे बाद हुआ रिस्टोर