6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 लाख करोड़ के डिफेंस सिस्टम में कनाडा को फ्री में शामिल करेंगे ट्रंप, लेकिन रख दी यह बड़ी शर्त….

USA-Canada Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का अलाप छेड़ दिया है। इससे दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, इसके लिए ट्रंप ने कनाडा को 5 लाख करोड़ का डिफेंस सिस्टम फ्री में देने का ऑफर भी दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

May 28, 2025

Donald Trump with Golden Dome For America project

Donald Trump with Golden Dome For America project (Photo - Washington Post)

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दूसरी बार कार्यभार संभालते ही अनेक मुद्दों पर आक्रामक रवैया अपना लिया। अपने दूसरे कार्यकाल में ट्रंप अब तक कई बड़े फैसले ले चुके हैं और दुनियाभर के मुद्दों पर भी बोलने से पीछे नहीं रहे हैं। ट्रंप हर मुद्दे पर जमकर बोल रहे हैं। इनमें कनाडा (Canada) का मुद्दा भी शामिल है। चुनाव जीतने के बाद से ही ट्रंप ने कनाडा (Canada) को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कहना शुरू कर दिया था। हालांकि कनाडा की तरफ से ट्रंप की इस इच्छा को समय-समय पर खारिज किया गया, लेकिन लगता है अभी भी इस मामले पर ट्रंप के विचार बदले नहीं हैं।

ट्रंप ने फिर छेड़ा कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का अलाप

ट्रंप ने एक बार फिर कनाडा को को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का अलाप छेड़ दिया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने यह बात लिखी। ट्रंप ने यह भी बेताया कि कनाडा उनके इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

5 लाख करोड़ का डिफेंस सिस्टम फ्री में देने का ऑफर

ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात के साथ ही अमेरिका के गोल्डन डोम सिस्टम में शामिल करने का भी ऑफर दिया है। ट्रंप ने लिखा कि अगर कनाडा एक स्वतंत्र देश के तौर पर इस सिस्टम का हिस्सा बनना चाहता है, तो इसके लिए उन्हें 61 बिलियन डॉलर्स (करीब 5 लाख करोड़ रुपये) खर्च करने होंगे। लेकिन अगर कनाडा अमेरिका का 51वां राज्य बन जाए, तो कनाडा को इस सिस्टम में फ्री में शामिल होने का मौका मिलेगा


यह भी पढ़ें- समुद्र के नीचे मिला 1.40 लाख साल पुराना शहर, इंसानी खोपड़ी के टुकड़े भी हुए बरामद

क्या है अमेरिकी गोल्डन डोम सिस्टम?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी गोल्डन डोम (USA Golden Dome) एक एयर डिफेंस सिस्टम है, जिस पर अमेरिका काम कर रहा है। यह इज़रायल के आयरन डोम की तरह एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसके 2029 तक पूरी तरह से तैयार होने की संभावना है।

बढ़ सकती है दोनों देशों के बीच टेंशन

ट्रंप के एक बार फिर कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की मांग से दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ सकती है। इस मामले पर पहले से ही अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। टैरिफ भी दोनों देशों के बीच टेंशन की वजह बना हुआ है और अब एक बार फिर कनाडा को अमेरिका में शामिल करने की बात कहकर ट्रंप ने दोनों देशों के बीच फिर से चिंगारी छेड़ दी है।

यह भी पढ़ें- बिल्ली-चमगादड़ों की तरह इंसान भी देख सकेंगे अंधेरे में