9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोनाल्ड ट्रंप ने किया वादा – ‘2 हफ्ते में अमेरिका और ईरान के बीच हो जाएगी डील’

Iran-US Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ डील पर एक बड़ा अपडेट दिया है। क्या कहा ट्रंप ने? आइए नज़र डालते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jun 09, 2026

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच बातचीत जारी है। दोनों देशों के बीच पाकिस्तान (Pakistan) के ज़रिए बातचीत हो रही है और जल्द से जल्द डील को फाइनल करने की कोशिश की जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पहले भी कह चुके हैं कि उन्हें जल्द से जल्द ईरान से डील होने की उम्मीद है। अब ट्रंप ने इस बारे में बड़ा अपडेट दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते में डील हो जाएगी।

ईरान सबकुछ छोड़ने के लिए तैयार

ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान सबकुछ छोड़ने के लिए तैयार है और इनमें परमाणु हथियार भी शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईरान ने कई बार साफ किया है कि वो परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं कर रहा। ईरान का लक्ष्य हमेशा से ही सिर्फ परमाणु ऊर्जा विकसित करना है, जिसका इस्तेमाल देशवासियों के लिए किया जा सके।

अमेरिका करेगा पूरी जीत की घोषणा

ट्रंप ने यह भी कह दिया कि ईरान के साथ डील होने पर अमेरिका पूरी जीत की घोषणा करेगा। ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया कि दोनों देशों के बीच डील होते ही तेल की कीमतें गिर जाएंगी।

संवर्धित यूरेनियम का क्या होगा?

ईरान के पास संवर्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) का भंडार है। अमेरिका ने कहा है कि ईरान को इसे छोड़ना होगा। इसके लिए अमेरिका ने दो ऑप्शंस भी दिए थे कि या तो ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम को अमेरिका को सौंप दे या फिर उसे किसी स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दे। हालांकि ईरान ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। रूस ने भी इसे लेने के प्रस्ताव दिया था, लेकिन ट्रंप इसके पक्ष में नहीं हैं। ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि रूस और चीन को ईरान का संवर्धित यूरेनियम देने के पक्ष में वह नहीं हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईरान के रूस और चीन से अच्छे संबंध हैं और ऐसे में वह इन दोनों में से किसी एक देश को अपना संवर्धित यूरेनियम देने के लिए राज़ी हो सकता है। हालांकि इस विषय पर क्या फैसला लिया जाएगा, फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है और ईरान और अमेरिका के बीच डील होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा।