8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, कहा- ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देश पर लगेगा 50% टैरिफ

Donald Trump on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति करने वालों देशों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी।

2 min read
Google source verification
Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo - IANS)

Donald Trump warns 50% tariffs: ईरान से दो सप्ताह सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर धमकी दी है। उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि किसी देश ने ईरान को सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति की तो उस पर टैरिफ लगा दूंगा। ये टैरिफ अमेरिका में निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों पर लागू होगा।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, ईरान को सैन्य हथियार आपूर्ति करने वाले किसी भी देश पर संयुक्त राज्य अमेरिका को बेचे जाने वाले सभी सामानों पर तुरंत 50% का टैरिफ लगाया जाएगा, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसमें कोई छूट या अपवाद नहीं होगा।

ट्रूथ सोशल पर एक अन्य पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि दस सूत्री प्रस्ताव एक स्थायी समझौते के लिए बातचीत का आधार बनेगा, साथ ही उन्होंने इस बात को दोहराया कि अमेरिका ने अपने अधिकांश सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त कर लिया है।

ईरान को यूरेनियम एनरिचमेंट की इजाजत नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर यह भी कहा कि ईरान को यूरेनियम एनरिचमेंट की इजाजत नहीं दी जाएगी। ईरान संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने परमाणु ढांचे के अवशेषों के संबंध में उन्होंने कहा कि दबे हुए परमाणु डस्ट को वह खोदकर निकालेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सैटेलाइट के जरिए नजर रखी जा रही है। उससे कोई भी गतिविधि छुपी नहीं रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि हमले की तारीख से किसी भी चीज को छुआ नहीं गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि अमेरिका इन स्थलों पर कड़ी नजर रख रहा है।

ट्रंप ईरान की अर्थव्यवस्था ठप कर देते

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के पास इतनी ताकत है कि वो चाहें तो कुछ मिनटों पर ईरान की पूरी अर्थव्यवस्था ठप कर देते, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने नरमी दिखाई क्यों कि ईरान ने सीजफायर मान लिया था।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की नई सरकार को यह बात समझ में आ गई कि जंग जारी रखने से हालात और खराब होते, इसलिए समझौता बेहतर था। नई सरकार ने पुराने हालात से सबक लिया।