3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

US-Israel-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, कहा- शर्तें मानों नहीं तो ब्रिज-पॉवर प्लांट पर होंगे हमले

US President Donald Trump ने ईरान को चेतावनी दी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पुल और बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी दी। ईरान ने इजरायल के हाइफा में मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

2 min read
Google source verification
US President Donald Trump warning Iran after airstrikes, Middle East tension, military threats on bridges and power plants, Iran missile launchers, Karaj city damage, Haifa oil refinery targeted, casualties and injuries reported

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो- ANI)

Donald Trump on Iran Bridges and Power plants: ईरान पर 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल की एयरस्ट्राइक के बाद मिडिल-ईस्ट का तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस जंग के चलते जहां एक तरफ दुनिया भर के देश ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं, वहीं घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद अमेरिका ईरान को समझौते की मेज पर नहीं ला पाया है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की परेशानी बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान को कड़ी चेतावनी दी गई है।

उन्होंने कहा कि अगर ईरान के नेता जंग समाप्त करने की उनकी शर्तों पर सहमत नहीं हुए तो उनके पुलों और बिजली संयंत्रों पर हमले किए जाएंगे। ट्रंप की तरफ से यह बयान तेहरान के पश्चिम में मौजूद करज शहर में निर्माणाधीन पुल पर बमबारी में 8 लोगों के मारे जाने और 100 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद आई है। ट्रंप ट्रुथ सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमारा सैन्य बल, जो दुनिया में कहीं भी सबसे महान और सबसे शक्तिशाली है। अभी तक ईरान में जो कुछ बचा है उसे नष्ट करना शुरू भी नहीं किया है। नई शासन नेतृत्व जानता है कि क्या करना है, और उसे जल्दी से जल्दी करना होगा!'

अभी भी ईरान के मिसाइल लॉन्चर सुरक्षित

अमेरिका-इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान के अभी भी आधे मिसाइल लॉन्चर सुरक्षित हैं। यह दावा अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के हवाले से CNN की तरफ से किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान ने अपनी ड्रोन क्षमता का करीब 50 फीसदी इस्तेमाल ही नहीं किया है। यह रिपोर्ट अमेरिकी राष्ट्रपति के उस दावे के विपरीत है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान की सैन्य ताकत काफी हद तक कर दी गई है।

ईरान बोला, अमेरिकी ठिकाने तबाह करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से पहले ईरान की सेना ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल ने अगर उनके बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया तो वे पूरे मिडिल ईस्ट में उनके ठिकानों पर हमले करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इलाके में जिन देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकाने हैं, उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप को ईरान ने ऐसे दिया जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी का ईरानी सेना पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। तभी तो ईरानी सेना ने डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद इजरायल के उत्तरी शहर हाइफा को निशाना बनाया, जिसमें छह लोग घायल हुए हैं। हाइफा शहर में इजरायल का सबसे बड़ा ऑयल रिफाइनरी प्लांट है। ईरान के इस हमले में रिफाइनरी को नुकसान नहीं पहुंचा है।