Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 2 अप्रेल से भारत पर पारस्परिक टैरिफ (reciprocal tariffs) लगाने की घोषणा की है। इसके बाद, उन्होंने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों पर एक और बयान में कहा है कि भारत जल्द ही अमेरिकी उत्पादों पर अपने टैरिफ में कमी करेगा। उन्होंने यह बात साफ की कि भले ही भारत अपने टैरिफ कम करने पर सहमत हो जाए, लेकिन अमेरिका 2 अप्रेल से भारत से वही टैरिफ वसूल करेगा, जो भारत अमेरिकी सामान पर वसूल करता है। गौरतलब है कि पिछले दिनों डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि 2 अप्रेल से ऐसे देशों पर जवाबी टैरिफ (Retaliatory Tariffs) (जैसे को तैसा टैक्स) लागू किए जाएंगे, जो अमेरिकी प्रोडक्ट पर ज्यादा टैक्स लगाते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) के साथ अपनी हालिया बैठक के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा , “भारत के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन बस एक ही समस्या है कि भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा टैरिफ़ लगाने वाले देशों में से एक है।”