Philemon Yang: विदेश मंत्री एस जयशंकर ( Foreign Minister) ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के 79वें सत्र के अध्यक्ष फिलेमोन यांग से मुलाकात कर संयुक्त राष्ट्र एजेंडे के कई मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय, वैश्विक और विकासात्मक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। यांग विदेश मंत्री एस जयशंकर (Jaishankar) के निमंत्रण पर भारत की चार दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आज दोपहर दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष फिलेमोन यांग (Philemon Yang) से मिल कर खुशी हुई। उनके साथ सुधारवादी बहुपक्षवाद की आवश्यकता सहित संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे पर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही क्षेत्रीय, वैश्विक और विकास के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मैं संयुक्त राष्ट्र में उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना करता हूं।