विदेश

न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

Earthquake in New Zealand: न्यूजीलैंड में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। भूकंप के बाद देश में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

2 min read
Earthquake in New Zealand Kermadec Islands 7.0 Magnitude Update

Earthquake in New Zealand: गुरुवार 16 मार्च को न्यूजीलैंड में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप से हुए नुकसान के बारे में अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। दुनिया में होने वाली भूकंपीय गतिविधि पर नजर रखने वाली संस्था यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने न्यूजीलैंड में आए भूकंप के बारे में पुष्टि की है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में 7.1 तीव्रता का भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया है। इतने शक्तिशाली भूकंप से क्या नुकसान पहुंचा है, हम इसका इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी।

केरमाडेक द्वीप समूह में आया 7.1 तीव्रता का भूकंप

न्यूजीलैंड में आए भूकंप के बारे में यूएसजीएस ने एक बयान जारी कर बताया कि 16 मार्च सुबह न्यूजीलैंड के उत्तर में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किमी की गहराई पर था। एक्सपर्ट भूकंप के बाद की स्थिति पर नजर बनाए हैं।


भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी


दूसरी ओर एक्सपर्ट ने कहा कि भूकंप समुद्र में आया है ऐसे में सुनामी की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के एपिकसेंटर से 300 किलोमीटर के दायरे में सुनामी आ सकती है। सुनामी को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। सभी संबंधित टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।


भूकंप के संवेदनशील क्षेत्र में आता है न्यूजीलैंड


बताते चले कि न्यूजीलैंड का इलाका भूकंप के प्रति संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यहां दुनिया की दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों (प्रशांत प्लेट और ऑस्ट्रेलियाई प्लेट) की बाउंड्री पर स्थित है। न्यूजीलैंड में हर साल हजारों भूकंप आंते हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह इसका भूकंपीय गतिविधियों के क्षेत्र के किनारों पर बसा होना है जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। आज सुबह आए भूकंप से क्या क्षति हुई है, इसकी जानकारी आनी अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में पिछले 12 घंटे में 3 बार हिली धरती, क्या ये 'बड़े भूकंप' के हैं संकेत?

Updated on:
16 Mar 2023 08:17 am
Published on:
16 Mar 2023 08:16 am
Also Read
View All

अगली खबर