6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका के अलास्का में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.6 तीव्रता

Earthquake In Alaska: दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई मामले सामने आ रहे हैं। आज अमेरिका के अलास्का में भूकंप आया।

2 min read
Google source verification
earthquake_scale.jpg

Earthquake

भूकंप के मामलों में दुनियाभर में पिछले एक साल में इजाफा देखने को मिला है। हर दिन अलग-अलग जगहों पर भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज, शनिवार, 4 नवंबर को कई भूकंपों का नाम जुड़ा जिसमें अमेरिका (United States Of America) के अलास्का (Alaska) में आया भूकंप भी शामिल है। अलास्का में आज आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 रही और भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 9 बजकर 04 मिनट पर आया। यह भूकंप अलास्का के अट्टू स्टेशन से 131 किलोमीटर साउथर्न साउथईस्ट में आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने अलास्का में आए इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही अलास्का में आज आए भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार अलास्का में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ नुकसान

अलास्का में आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप और पिछले महीने 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन ने किया रूस के अधिकृत साउथ खेरसन पर हमला, 9 की मौत