27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेनेज़ुएला में फिर आया भूकंप तो डरकर घरों से बाहर भागे लोग, तेज़ी से बढ़ रहा डबल भूकंपों में मरने वालों का आंकड़ा

Earthquake In Venezuela: वेनेज़ुएला में एक बार फिर भूकंप से धरती कांप उठी है। वहीँ दो दिन पहले आए डबल भूकंपों में मरने वालों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jun 27, 2026

Venezuela twin earthquakes

वेनेज़ुएला में भूकंप (Photo - Bloomberg)

वेनेज़ुएला (Venezuela) में 25 जून को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के डबल भूकंपों (Double Earthquakes) को अभी सिर्फ दो दिन ही हुए हैं, लेकिन एक बार फिर देश में भूकंप से धरती कांप उठी है। आज, शनिवार, 27 जून को भारतीय समयसानुसार तड़के सुबह 3 बजकर 46 मिनट पर अल लिमोन (El Limon) शहर से 54 किलोमीटर नॉर्थ में भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 रही। इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने इस भूकंप की पुष्टि की।

तेज़ी से बढ़ रहा डबल भूकंपों में मरने वालों का आंकड़ा

दो दिन पहले वेनेज़ुएला में आए डबल भूकंपों में मरने वालों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंच गया है, जिसके अभी और बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

बड़ी संख्या में लोग घायल और लापता

सरकारी आंकड़ों के अनुसार भूकंपों की वजह से 4,500 से ज़्यादा घायलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से ज़्यादातर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीँ लापता लोगों की संख्या इससे काफी ज़्यादा है। कई ट्रैकिंग वेबसाइट्स और सिविल रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 51,000 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सैकड़ों लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वेनेज़ुएला के साथ ही कई देशों ने इस मुश्किल समय में मदद के लिए अपनी रेस्क्यू टीमें भेजी हैं। वेनेज़ुएला में डबल भूकंपों के बाद बिगड़े हालात से निपटने के लिए अमेरिका, मैक्सिको, अल साल्वाडोर, कोलंबिया, ब्राज़ील, इक्वाडोर, डोमिनिकन रिपब्लिक, चिली, अर्जेंटीना, बोलीविया, पनामा, उरुग्वे, क्यूबा, कतर, तुर्की, ईरान, स्विट्रज़लैंड, नीदरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, कनाडा, जापान, चीन और कई अन्य देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत ने भी मदद भेजी है।

एलन मस्क देंगे एक महीने फ्री स्टारलिंक सेवाएं

वेनेज़ुएला में डबल भूकंपों की वजह से इंटरनेट भी प्रभावित हुआ है, जिसके बाद एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्टारलिंक (Starlink) ने एक महीने तक वेनेज़ुएला में फ्री सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं देने की बात कही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए स्टारलिंक ने लिखा, "वेनेज़ुएला में आए विनाशकारी भूकंपों से प्रभावित लोगों के लिए स्टारलिंक नए और मौजूदा ग्राहकों को 25 जुलाई तक फ्री सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं दे रहा है। हम सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में तेज़ी से स्टारलिंक टर्मिनल लगाने और कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए भी काम कर रहे हैं।"

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग