15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जापान में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 4.9 की तीव्रता

Japan Earthquake: आज जापान में एक बार फिर भूकंप का झटका आया।
less than 1 minute read
Google source verification
earthquake_.jpg

Earthquake in Peru

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा हो रहा है। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं और इनमें जापान (Japan) भी शामिल है। आज, सोमवार, 26 फरवरी को भी जापान में भूकंप आया। यह भूकंप ओज़ू (Ozu) से 19 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 रही। भारतीय समयानुसार जापान में यह भूकंप सुबह 11 बजकर 54 मिनट पर आया। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।


भूकंप की कितनी रही गहराई?

जापान में आज आए इस भूकंप की गहराई 41.8 किलोमीटर रही।


नुकसान की रिपोर्ट नहीं आई सामने

जापान में आज आए इस भूकंप से नुकसान की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। हालांकि प्रभावित क्षेत्र में लोगों को इस भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ।

भूकंप के मामलों में इजाफा है गंभीर

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा गंभीर है।

यह भी पढ़ें- रूस की सेना ने 7 यूक्रेनी सैनिकों को उतारा मौत के घाट