20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडोनेशिया में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 4.9 तीव्रता

Earthquake in Indonesia: दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। आज इंडोनेशिया में भूकंप का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
earthquake_richter_scale.jpg

Earthquake in japan

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हुआ है। हर दिन एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं और वो भी अलग-अलग जगह। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप इंडोनेशिया (Indonesia) में आया। इंडोनेशिया में अक्सर ही कई भूकंप आते हैं। आज इंडोनेशिया में सनाना से 112 किलोमीटर साउथईस्ट में भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 रही। इंडोनेशिया में यह भूकंप भारतीय समयानुसार आज, गुरुवार, 28 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आया।


कितनी रही इंडोनेशिया में आए भूकंप की गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की गहराई 9.2 किलोमीटर रही। लोकल जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

नहीं हुआ नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि भूकंप की वजह से धरती ज़रूर कांपी और लोगों को इसका असर भी महसूस हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। कुछ दिन पहले 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब ने की पाकिस्तान की बेइज्जती, हज के नाम पर भिखारियों और जेबकतरों को न भेजने के लिए चेताया