1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सऊदी अरब ने की पाकिस्तान की बेइज्जती, हज के नाम पर भिखारियों और जेबकतरों को न भेजने के लिए चेताया

Saudi Arabia Insults Pakistan: पाकिस्तान की एक बार फिर बेइज्जती हो गई है। और यह बेइज्जती किसी और ने नहीं, पाकिस्तान के दोस्त माने जाने वाले सऊदी अरब ने की है। आइए जानते हैं कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान की कैसे बेइज्जती की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 28 Sep 2023, 3:34 PM IST

haj.jpg

Haj Yatra

पिछले करीब एक साल में पाकिस्तान की छवि काफी खराब हो गई है। देश की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से पाकिस्तान (Pakistan) की समय-समय पर बेइज्जती भी होती है। पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल पर बेइज्जती होने लगी है और अब इसमें उसके दोस्त माने जाने वाले देश भी पीछे नहीं हट रहे। हम बात कर रहे हैं सऊदी अरब (Saudi Arabia) की। लंबे समय से सऊदी अरब को पाकिस्तान का दोस्त माना गया है, पर पिछले कुछ समय में सऊदी अरब ने भी पाकिस्तान की बेइज्जती की है और वो भी एक से ज़्यादा मौकों पर। चाहे वो एयरलाइन्स के लिए शुल्क न चुका पाने की वजह से हो या क़र्ज़ न चुका पाने की वजह से हो, सऊदी अरब भी अब पाकिस्तान की बेइज्जती करने से पीछे नहीं हट रहा है। अब सऊदी अरब ने एक और मामले में पाकिस्तान की बेइज्जती कर दी है। और यह मामला हज यात्रा से जुड़ा है।


भिखारियों और जेबकतरों को भेजने के लिए किया मना

सऊदी अरब की तरफ से हाल ही में पाकिस्तान को एक बड़ी चेतावनी दी गई है। सऊदी अरब ने पाकिस्तान को चेता दिया है कि वो अपने हज कोटा उम्मीदवारों का चयन में सावधानी बरते और हज यात्रा के लिए भिखारियों और जेबकतरों को न भेजे।


क्या है सऊदी अरब की चेतावनी की वजह?

दरअसल हर साल हज में कई भिखारी और जेबकतरे आते हैं। इस साल गिरफ्तार किए भिखारियों और जेबकतरों में से करीब 90% पाकिस्तान के हैं जो हज जाने के लिए उमरा वीज़ा ले लेते हैं। इससे हज यात्रा के दौरान भीख मांगने वालों के साथ ही दूसरे लोगों की जेब काटने वालों की संख्या भी बढ़ती है। इसी बात को देखते हुए सऊदी अरब ने पाकिस्तान को हज कोटा में भिखारियों और जेबकतरों को न भेजने के लिए चेताया है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका के सिख बिज़नेसमैन का बड़ा बयान, कहा - 'पीएम मोदी ने सिखों के लिए बहुत कुछ किया'