1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका के सिख बिज़नेसमैन का बड़ा बयान, कहा – ‘पीएम मोदी ने सिखों के लिए बहुत कुछ किया’

Sikh Businessman's Big Statement On PM Modi: अमेरिका के एक सिख बिज़नेसमैन ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में एक बड़ा बयान दिया है। क्या कहा इस सिख बिज़नेसमैन ने? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 28 Sep 2023, 2:15 PM IST

pm_modi_with_sikhs.jpg

PM Narendra Modi with sikhs

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले पर भारत (India) और कनाडा (Canada) में इस समय ठनी हुई है। कनाडा के भारत पर लगाए आरोप को भारत पहले ही बेबुनियाद और बेतुका बता चुका है। लेकिन भारत पर निज्जर की हत्या के आरोप के बाद खालिस्तान समर्थक भी भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। इतना ही नहीं, ये खालिस्तानी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के खिलाफ भी जहर उगलने से पीछे नहीं हट रहे। साथ ही ये खालिस्तानी पीएम मोदी पर सिखों से भेदभाव का भी आरोप लगाते हैं। हाल ही में इस बारे में अमेरिका (United States Of America) में रहने वाले भारतीय मूल के एक सिख बिज़नेसमैन संत सिंह चटवाल ने एक बड़ा बयान दिया है। चटवाल ने पीएम मोदी के समर्थन में बयान दिया है।


पीएम मोदी ने सिखों के लिए बहुत कुछ किया

चटवाल अमेरिका में रहने वाला भारतीय मूल का बिज़नेसमैन है। चटवाल की गिनती अमेरिका के मुख्य बिज़नेसमैन में होती है हाल ही में चटवाल ने पीएम मोदी के बारे में बात करते हुए कहा, "पीएम मोदी की लीडरशिप में भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और अच्छा काम भी कर रहा है। पीएम मोदी ने सिखों के लिए बहुत कुछ किया है और जिस किसी को भी लगता है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया है उसे गलत लगता है।"


भारत में सिखों की है अच्छी स्थिति

चटवाल ने भारत में सिखों की स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा, "भारत में सिखों की स्थिति अच्छी है। देश में कई बड़े पदों पर सिख काबिज हैं। साथ ही उन्हें अच्छी नौकरियाँ भी मिल रही हैं। ऐसे में जिन लोगों को लगता है कि भारत में सिखों की स्थिति अच्छी नहीं है, वो गलत हैं।"

ज़्यादातर सिख करते हैं भारत से प्यार

खालिस्तान समर्थकों पर निशाना साधते हुए चटवाल ने कहा, "ज़्यादातर सिख भारत से प्यार करते हैं। 99% सिख समुदाय भारत को अपना देश मानता है। मुझे इस बात से हैरानी होती है कि कुछ सिख अलग देश खालिस्तान की मांग किस आधार पर उठा रहे हैं? जो लोग खालिस्तान की मांग कर रहे हैं वो शायद ही कभी पंजाब गए हैं। मुझे सिख होने पर गर्व हैं और भारतीय होने पर भी।"

यह भी पढ़ें- कनाडा के सिख सांसद ने भारत के खिलाफ उगला जहर, निज्जर हत्या में भारतीय एजेंट्स के शामिल होने का किया दावा