1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कनाडा के सिख सांसद ने भारत के खिलाफ उगला जहर, निज्जर हत्या में भारतीय एजेंट्स के शामिल होने का किया दावा

Jagmeet Singh Spits Poison Against India: कनाडा के सिख सांसद जगमीत सिंह ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। जगमीत ने निज्जर हत्या के मामले में भारत पर आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 28 Sep 2023, 1:16 PM IST

jagmeet_singh.jpg

Jagmeet Singh

भारत (India) और कनाडा (Canada) के बीच चल रहा विवाद काफी बढ़ गया है और किसी से भी छिपा नहीं है। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने अपने देश की संसद में सरेआम भारत पर आरोप लगाया था। ट्रूडो ने निज्जर हत्या के मामले में भारत पर आरोप लगाते हुए इसमें भारतीय एजेंट्स के शामिल होने की बात कही थी। ट्रूडो के इस आरोप को भारत की तरफ से बेबुनियाद और बेतुका बताया जा चुका है। अब इस मामले में कनाडा के सिख सांसद जगमीत सिंह ने भारत के खिलाफ जहर उगला है।


सबूत होने का किया दावा

कनाडा में सत्तारूढ़ पार्टी की सहयोगी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के सांसद जगमीत सिंह ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए निज्जर हत्या में भारतीय एजेंट्स होने की बात कही है। साथ ही जगमीत ने यह भी कहा है कि कनाडा की सरकार के पास इस बारे में साफ और विश्वसनीय सबूत भी हैं। जगमीत ने इसे खुफिया जानकारी बताते हुए पत्रकारों से बातचीत की।

हालांकि जगमीत की इस बात में कितनी सच्चाई है, इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता, क्योंकि कनाडा के पास किसी भी तरह का सबूत है या नहीं, इस बारे में कोई भी ठोस बात नहीं कही गई है। अब तक सिर्फ इस बात पर विश्वास करने के लिए कहा गया है, इसके अलावा कुछ नहीं।


सोच-विचार के बाद भारत पर लगाया आरोप

जगमीत ने कहा कि कनाडा की सरकार ने भारत पर आरोप लगाने से पहले उसकी पार्टी से बात की थी। पूरे मामले में सोच-विचार के बाद ही भारत पर आरोप लगाया गया था।

समय आने पर सबूत को सबके सामने किया जाएगा पेश

जगमीत ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी बताया कि सबूत को सभी के सामने पेश भी किया जाएगा। पर ऐसा समय आने पर किया जाएगा। हालांकि सबूत सच है या नहीं और इसका समय कब आएगा, इस बारे में कनाडा में कोई भी भरोसेमंद नहीं है।

यह भी पढ़ें- भारतीय नागरिक ने अमेरिका में की 23 करोड़ की धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग का लगा आरोप