दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं और इनमें कमी तो बिल्कुल भी नहीं हो रही है। दुनियाभर में हर दिन अलग-अलग जगहों पर कई ज़्यादा भूकंप आते हैं पर ऐसी भी जगहें हैं जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं। इन जगहों में वानूआतू (Vanuatu) भी शामिल है। आज, गुरुवार, 30 मई को वानूआतू में एक बार फिर भूकंप आया। यह भूकंप सोला (Sola) से 123 किलोमीटर नॉर्थर्न नॉर्थवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार वानूआतू में भूकंप सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी वानूआतू में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही वानूआतू में आएभूकंप की गहराई?
वानूआतू में आज आए इस भूकंप की गहराई 35 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
वानूआतू में आज आए इस भूकंप की वजह से नुकसान नहीं हुआ। हालांकि इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ।
भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।
यह भी पढ़ें- यूनाइटेड और अमेरिकन एयरलाइन्स के 300 बोइंग विमानों में है खराबी, हवा में ही धमाका होने का खतरा!
Updated on:
30 May 2024 04:57 pm
Published on:
30 May 2024 04:32 pm