बता दें कि यह घटना तब घटी जब मंडल और उसके गिरोह के सदस्य शाहिदुल के घर गए और फिरौती की मांग की। शाहिदुल और उसके परिवार ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मंडल के साथी भागने में सफल रहे, लेकिन वह हथियारों के साथ पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने हिंदू युवक की जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।