13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैक्वेरी आइलैंड पर भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.4 तीव्रता

Macquarie Island Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफे के बीच आज मैक्वेरी आइलैंड पर भूकंप का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Google source verification
earthquake.jpg

Earthquake in Mexico

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में हर दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले सामने आते हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। आज, बुधवार, 28 फरवरी को आए भूकंपों में मैक्वेरी आइलैंड (Macquarie Island) पर आया भूकंप भी शामिल है। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 रही। राजनीतिक रूप से मैक्वेरी आइलैंड को ऑस्ट्रेलिया (Australia) का हिस्सा माना जाता है।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

मैक्वेरी आइलैंड पर आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

मैक्वेरी आइलैंड पर न के बराबर लोग रहते हैं। साथ ही आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप को निक्की हेली के खिलाफ मिली एक और जीत, मिशिगन प्राइमरी इलेक्शन में दी मात