
Earthquake in japan
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़े हैं। हर दिन दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप गुआम (Guam) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 रही। गुआम में दो दिन पहले ही 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। आज आया भूकंप गुआम के मेरीज़ो (Merizo) गांव से 169 किलोमीटर साउथवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, शुक्रवार, 20 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी गुआम में आए इस भूकंप की पुष्टि की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुआम एक आइलैंड है जो अमेरिका (United States Of America) के अधीन आता है।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
गुआम में आज आए भूकंप की गहराई 35 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
गुआम के मेरीज़ो गांव के पास आज आए इस भूकंप की वजह से नुकसान नहीं हुआ। हालांकि भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र में लोगों ने झटका ज़रूर महसूस किया।
भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। पिछले महीने 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप और इस महीने 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का बड़ा फैसला, पार्टनर एंड्रिया गिआम्ब्रुनो से हुई अलग
Published on:
20 Oct 2023 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
