
Earthquake in Indonesia
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी जगजाहिर है। आए दिन दुनिया के किसी न किसी हिस्से में भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले दुनियाभर में देखने को मिलते हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप जापान (Japan) के होकाइडो (Hokkaido) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 रही। भारतीय समयानुसार भूकंप आज, शुक्रवार, 11 अगस्त को सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर आया। होकाइडो में आए इस भूकंप की पुष्टि लोकल जियोफिज़िक्स एजेंसी के साथ ही जर्मन सिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज़ GFZ ने भी की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
जर्मन सिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज़ GFZ ने जानकारी देते हुए बताया कि होकाइडो में आए इस भूकंप की गहराई 46 किलोमीटर रही।
यह भी पढ़ें- रूस ने मार गिराए 13 यूक्रेनी ड्रोन्स, 11 क्रीमिया के पास और 2 मॉस्को के
नहीं हुआ नुकसान
लोकल एजेंसियों ने जानकारी देते हुए बताया कि होकाइडो में आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र में लोगों को कुछ सेकंड्स के लिए झटका ज़रूर महसूस हुआ।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- इमरान खान को सत्ता से हटाने में अमरीकी साजिश, हुआ बड़ा खुलासा
Published on:
11 Aug 2023 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
