
Earthquake in Peru
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़े हैं। हर दिन अलग-अलग जगहों पर भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं और सिर्फ एक नहीं, बल्कि एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज, मंगलवार, 14 नवंबर को कई भूकंपों के साथ साउथ इंडियन ओशन (South Indian Ocean) में आया भूकंप भी जुड़ गया है। साउथ इंडियन ओशन में आज आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 रही और भारतीय समयानुसार यह भूकंप दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर आया।
कितनी रही साउथ इंडियन ओशन में आए भूकंप की गहराई?
साउथ इंडियन ओशन में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
साउथ इंडियन ओशन में आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
नहीं है सुनामी का खतरा
साउथ इंडियन ओशन में आज आए भूकंप की वजह से सुनामी का खतरा भी नहीं है, जिसकी पुष्टि हो गई है।
भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप, पिछले महीने 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप और इस महीने 3 नवंबर को नेपाल (Nepal) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पोती नाओमी की कार की खिड़की तोड़ने की कोशिश, सिक्योरिटी ने चलाई गोली
Published on:
14 Nov 2023 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
