11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यूज़ीलैण्ड में 6.2 तीव्रता के भूकंप का झटका, जानिए सुनामी के खतरे के बारे में एजेंसी का क्या है कहना

Earthquake In New Zealand: दुनियाभर में भूकंपों के मामलों में पिछले कुछ महीनों में इजाफा देखने को मिला है। अब आज न्यूज़ीलैण्ड में भूकंप का झटका महसूस किया गया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

May 31, 2023

earthquake-scale.jpg

Earthquake in Indonesia

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनिया में कहीं न कही आए दिन भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। आज एक बार भूकंप का एक और मामला देखने को मिला। आज, बुधवार, 31 मई को भारतीय समयानुसार सुबह करीब 7 बजकर 51 मिनट पर न्यूज़ीलैण्ड (New Zealand) में भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 6.2 रही। भूकंप देश के साउथर्न कोस्ट में ऑकलैंड आइलैंड्स (Aukland Islands) में आया और देश की जियोनेट एजेंसी (GeoNet Agency) ने इस बारे में जानकारी दी। साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

रिपोर्ट के अनुसार न्यूज़ीलैण्ड के साउथर्न कोस्ट में ऑकलैंड आइलैंड्स में आए भूकंप की गहराई करीब 33 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

जानकारी के अनुसार न्यूज़ीलैण्ड के साउथर्न कोस्ट में ऑकलैंड आइलैंड्स में आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी किसी तरह का कोई नुकसान देखने को नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- क्या राहुल गांधी की अमरीका यात्रा प्रवासी भारतीयों पर छाए पीएम मोदी के जादू को तोड़ पाएगी?

क्या सुनामी का हो सकता है खतरा?


देश की जियोनेट एजेंसी के अनुसार न्यूज़ीलैण्ड के साउथर्न कोस्ट में ऑकलैंड आइलैंड्स में आए भूकंप से फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है। पर जियोनेट एजेंसी के साथ ही दूसरी सभी संबंधित एजेंसियों ने इस पूरी स्थिति पर नज़र बनाई हुई है।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- चीन की चालाकी को रोकने के लिए 14 देशों ने मिलाया हाथ, जानिए क्या है प्लान