
दुनियाभर में ही भूकंप के मामलों में वृद्धि हो रही है। कहीं न कहीं, रोज़ ही भूकंप आते हैं और कुछ जगहों पर तो अक्सर ही भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के केर्माडेक आइलैंड्स (Kermadec Islands) पर भी भूकंप के मामले अक्सर ही सामने आते हैं। आज, शनिवार, 12 अक्टूबर को केर्माडेक आइलैंड्स पर फिर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 रही।। यह भूकंप साउथ की तरफ आया और भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 36 मिनट पर आया। केर्माडेक आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की पुष्टि न्यूज़ीलैंड की जियोफ़िज़िक्स एजेंसी ने भी की।
कितनी रही गहराई?
न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
कांप उठी धरती
न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की वजह से धरती कांप उठी। हालांकि इस भूकंप के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ।
गंभीर विषय है भूकंप के मामलों का बढ़ना
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना गंभीर विषय है।
यह भी पढ़ें- इज़रायली मिसाइल स्ट्राइक में लेबनान के 2 सैनिकों की मौत
Updated on:
12 Oct 2024 09:57 am
Published on:
12 Oct 2024 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
