1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साउथ अफ्रीका में भूकंप से कांप उठी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.3 तीव्रता

Earthquake In South Africa: दुनियाभर में भूकंप के कई मामले हर दिन देखने को मिल रहे हैं। आज साउथ अफ्रीका में भूकंप से धरती कांप उठी।

2 min read
Google source verification
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के कई मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। हर दिन एक से ज़्यादा भूकंप दुनिया में अलग-अलग जगह देखने को मिल रहे हैं। आज, रविवारर, 22 दिसंबर को आए भूकंपों में साउथ अफ्रीका (South Africa) में आया भूकंप भी शामिल है। यह भूकंप ब्रांडव्लेई (Brandvlei) से 101 किलोमीटर वेस्ट में आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 रही। भारतीय समयानुसार आज सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर यह भूकंप आया। इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

साउथ अफ्रीका में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


कांप उठे लोग

साउथ अफ्रीका में आज आए इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया। इससे लोग कांप उठे। हालांकि भूकंप की वजह से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में आतंकवाद का कहर जारी, आतंकी हमले में 16 सैनिकों की मौत और 8 घायल

चिंता का विषय है भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई और 17 दिसंबर को वानूआतू (Vanuatu) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- वॉट्सऐप की बड़ी जीत, अमेरिकी कोर्ट ने पेगासस को ठहराया हैकिंग का जिम्मेदार

Story Loader