
Earthquake in Peru
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंपों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिला है। आए दिन ही दुनियाभर में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखे जाते हैं। एक दिन में एक से कई ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। कुछ जगहों पर तो कुछ घंटों के भीतर ही एक से ज़्यादा भूकंप भी आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ आज, शुक्रवार, 29 दिसंबर को मिड इंडियन रिज (Mid Indian Ridge) में हुआ। मिड इंडियन रिज में आज दो घंटों के भीतर ही दो भूकंप आए। पहला भूकंप 5.7 की तीव्रता का रहा और भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 48 मिनट पर आया। दूसरे भूकंप की तीव्रता 5.0 रही और यह भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 08 मिनट पर आया।
कितनी रही गहराई?
मिड इंडियन रिज में आज आए पहले भूकंप की गहराई 5.7 किलोमीटर रही और दीसरे भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
मिड इंडियन रिज में आए दोनों भूकंप तेज़ रहे और इनकी गहराई भी कम ही थी। हालांकि इनसे कोई नुकसान नहीं हुआ।
भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप, 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप और पिछले महीने 3 नवंबर को नेपाल (Nepal) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। वहीं चीन में 18 दिसंबर की रात आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- इज़रायल के शहर तेल अवीव में बढ़ी गाज़ा में सीज़फायर की मांग, सैंकड़ों लोगों ने निकाली रैली
Published on:
29 Dec 2023 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
