8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जर्मनी के चर्च में शूटआउट, 8 लोगों की मौत

Shootout At Church In Germany: जर्मनी में शूटआउट का नया मामला सामने आया है। यह घटना एक चर्च में हुई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
shootout_at_church_in_germany.jpg

Shootout at church in Germany

जर्मनी (Germany) में शूटआउट की एक और घटना देखने को मिली है। गुरूवार, 9 मार्च की शाम को शूटआउट का यह मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार जर्मनी के हैम्बर्ग (Hamburg) शहर के क्वार्टर ग्रोस बोर्स्टेल (Groß Borstel) के एक चर्च में शूटआउट की यह घटना देखने को मिली है। शूटआउट का यह मामला जेहोवाज़ विटनेसेज़ किंगडम हॉल (Jehovah's Witnesses Kingdom Hall) नाम के चर्च में देखने को मिला है। यह चर्च तीन मंज़िला है और हैम्बर्ग डाउनटाउन से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही है। लोकल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें रात करीब 9 बजे इस मामले की जानकारी मिली।

8 लोगों की मौत

ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार जेहोवाज़ विटनेसेज़ किंगडम हॉल नाम के चर्च में हुए शूटआउट में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक गनमैन भी शामिल है। इस शूटआउट में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।


यह भी पढ़ें- Elon Musk बनाना चाहते हैं अपना खुद का शहर, जानिए उनका प्लान

ग्राउंड फ्लोर पर मिली लाशें


शूटआउट की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुँची, तब उन्हें तीन मंज़िला जेहोवाज़ विटनेसेज़ किंगडम हॉल चर्च के ग्राउंड फ्लोर में मृतकों की लाशें मिली। पुलिस को यहाँ कुछ घायल लोग भी मिले, जिन्हें नज़दीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार शूटआउट की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

करीब 25 बार हुई फायरिंग

घटनास्थल के पास रहने रहने वाली एक छात्रा लौरा बाउच, जो इस घटना की चश्मदीद गवाह भी है, ने बताया कि हर 20 सेकंड से 1 मिनट के गैप पर उसने फायरिंग की आवाज़ सुनी। एक अन्य गवाह ग्रेगर मिसबैक ने बताया कि गोलीबारी की आवाज़ सुनकर वह सतर्क हो गया। ग्रेगर ने यह भी बताया कि उसने करीब 25 बार गोली चलने की आवाज़ सुनी। आखिरी बार गोली पुलिस के मौके पर पहुँचने के करीब एक मिनट बाद चलने की आवाज़ आई।

यह भी पढ़ें- तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने शी जिनपिंग: पहले से ज्‍यादा हुए ताकतवर, टूटी 40 साल पुरानी परंपरा