समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ने 2022 की शुरुआत में ट्विटर (अब X) के शेयर हासिल करना शुरू कर दिया था और उस साल मार्च तक, उनके पास सोशल मीडिया दिग्गज के 5% से अधिक शेयर हो गए। SEC की शिकायत में कहा गया है कि मस्क को कानून के मुताबिक अपने स्वामित्व का खुलासा करना जरूरी था, लेकिन उन्होंने 4 अप्रैल तक ऐसा नहीं किया। इसके बाद तय तारीख के 11 दिन बाद इस बात की रिपोर्ट की गई। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट में शिकायत के हवाले इस खबर में कहा गया है कि एलन मस्क कम कीमतों पर शेयर खरीदना जारी रखने का रास्ता ढूंढ लिय़ा था।