22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: प्रेसिडेंट नहीं हैं आप, चले जाओ यहां से…मस्क के बेटे ने ट्रंप के मुंह पर कर दी बेइज़्ज़ती! वीडियो वायरल 

Musk Trump: एलन मस्क के बेटे के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं, वो वही कहते हैं जो उनके मन में होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 15 Feb 2025, 11:53 AM IST

Elon Musk Son Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला CEO एलन मस्क को DOGE समेत सरकार में कई बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। ट्रंप ने दो दिन पहले ही मस्क को अमेरिका के फेडरल कर्मचारियों में कटौती करने के आदेश को मॉनिटर करने की भी जिम्मेदारी दे दी है। अब इसी आदेश से जुड़ा हुआ एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल जब डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने ओवल ऑफिस में ये आदेश जारी करने वाले थे, तभी एलन मस्क अपने 4 साल के बच्चे को ओवल ऑफिस में अपने कंधे पर बिठाकर लाए थे। इस आदेश को लेकर जब एलन मस्क मीडिया को ब्रीफ कर रहे थे, तो उन्होंने अपने बच्चे को वहीं खड़ा कर दिया। फिर जो बच्चे ने किया, वो अब चर्चाओं के बाजार को गर्म कर रहा है।

क्या कहा Elon Musk के बेटे ने 

दरअसल Elon Musk का 4 साल का बेटा अपने पास बैठे डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के नजदीक जाकर कहा कि ‘आप प्रेसिडेंट नहीं है, आपको यहां से चले जाने की जरूरत है’, मस्क का बेटा (Musk Child Trump Viral Video) जब ट्रंप के पास ये कहने के लिए आया, तो ट्रंप उसकी बात सुनने के लिए झुके थे, लेकिन जैसे ही बच्चे ने अपनी बात खत्म की वैसे ही ट्रंप ने अपनी मुंह फेर लिया। अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट हो रहे हैं।

क्या कह रहे यूजर्स 

इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स के ढेरो कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं, वो वही कहते हैं जो उनके मन में होता है। एक और यूजर ने कहा कि बच्चे ने वही कहा है जो उसने अपने बड़ों से सुना है। तो वहीं एक X यूजर ने कहा कि बच्चे ने सुना था कि एलन मस्क अमेरिका के प्रेसिडेंट हैं, वो यही बात ट्रंप से कह रहा है। 

मस्क के प्रेसिडेंट बनने की उड़ी थी चर्चा 

गौरतलब है कि जब डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका का चुनाव जीता था, तब उनकी जीत में सबसे बड़ा हाथ एलन मस्क का बताया गया था। खुद ट्रंप ने भी कई दफा मस्क की चुनाव में उनकी मदद की तारीफ की थी और उन्हें एक महान शख्स बताया था। एलन मस्क की डोनाल्ड ट्रंप और भावी सरकार में दखलअंदाजी के स्तर को देखते हुए अमेरिका की सियासत में ये बातें तक फैलने लगीं थी कि मस्क ही अमेरिका के राष्ट्रपति लगते हैं। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने खुद एक रैली में इस बात का खंडन करते हुए कहा था कि एलन मस्क अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बनने जा रहे हैं, वो प्रेसिडेंट बन ही नहीं सकते, क्योंकि वो अमेरिका में नहीं पैदा हुए हैं।

ये भी पढ़ें- 3 छोटे बच्चों के साथ Modi Musk मीटिंग में बैठी कौन थी ये महिला, PM ने बच्चों को दी पंचतंत्र समेत 3 किताबें