9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Twitter में छंटनी पर पहली बार एलन मस्क ने दी सफाई, कहा- दुर्भाग्य से मेरे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क लगातार कर्मचारियों की छटनी कर रहे हैं। अब उन्होंने कर्मचारियों की छटनी के बीच एक ट्वीट कर कहा कि उनके पास कोई और विकल्प नहीं हैं क्योंकि कंपनी को एक दिन में 4 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है।

2 min read
Google source verification
elon musk

elon musk

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और स्पेसएक्स, टेस्ला जैसी कंपनी के मालिक एलन मस्क अब ट्विटर के नए बॉस बन गए हैं। एलन ने करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया है। इस डील के बाद वह ट्विटर में बड़े बदलाव कर रहे है। पिछले एक हफ्ते में एलन मस्क ने Twitter ब्लू टिक पर वसूली से लेकर कर्मचारियों की छंटनी को लेकर हड़कंप मचा दिया है। एलन मस्क ने अब कर्मचारियों की छटनी के बीच एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने अपनी बचाव में कहा है कि उनके पास कोई और विकल्प नहीं हैं क्योंकि कंपनी को एक दिन में 4 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है।


कर्मचारियों की छटनी पर पहली बार मस्क ने ट्वीट कर इसको जरूरत करार दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि यह ऐसे समय में किया जा रहा है, जब कंपनी को हर दिन 4 मिलियन डॉलर का नुकसान कंपनी को हो रहा है। इसलिए मेरे पास कोई अन्य विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि बाहर निकाले गए सभी लोगों को तीन महीने की एक्सट्रा सैलरी दी गई है जो कि कानूनी रूप से आवश्यक से 50 फीसदी ज्यादा है।


ट्विटर के नए बॉस मस्क ने पिछले हफ्ते कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल के साथ ही मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों को भी निकाला था। इस बीच शीर्ष प्रबंधन के कई लोगों ने इस्तीफे भी दिए। ट्विटर ने भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस छंटनी से पहले भारत में कंपनी के 200 से अधिक कर्मचारी काम रहे थे। सूत्रों ने कहा इस छटनी से भारतीय टीम काफी ज्यादा प्रभावित हुई है।

यह भी पढ़ें- एलन मस्क के ट्विटर ने एक झटके में 50% कर्मी बाहर निकाले; भारत का सारा twitter स्टॉफ out


नए मालिक एलन मस्क कंपनी में बड़े बदलाव कर रहे हैं। ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों में से आधे लोगों को बर्खास्त किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारियों ने अपनी नौकरी खोई है। सूत्रों ने कहा कि इंजीनियरिंग, सेल्स और कम्यूनिकेशन टीमों में छंटनी की गई है।

यह भी पढ़ें- ट्विटर के नए बॉस Elon Musk का ऐलान: 'Blue Tick' यूजर्स को अब चुकाने होंगे पैसे, बदले में मिलेंगी ये सुविधाएं