
Elon Musk's SpaceX company's Starship rocket
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk), मंगल (Mars) ग्रह को लेकर कितने उत्साहित रहते हैं, यह बात जगजाहिर है। एलन समय-समय पर कह चुके हैं कि इंसान को मंगल पर भेजना उनका सपना है और इसके लिए वह काम भी कर रहे हैं। एलन की खुद की स्पेस रिसर्च कंपनी है, जिसका नाम स्पेसएक्स (SpaceX) है। अब स्पेसएक्स के एक बड़े मिशन के बारे में एलन ने खुलासा किया है।
एलन ने जानकारी दी कि वह अगले सा मंगल ग्रह पर रॉकेट भेजेंगे। यह रॉकेट स्पेसएक्स कंपनी का स्टारशिप रॉकेट होगा और इसे अगले साल, यानी कि 2026 के अंत तक मंगल पर जाने के लिए लॉन्च किया जाएगा।
एलन ने बताया कि मंगल ग्रह पर सिर्फ स्टारशिप रॉकेट को ही नहीं भेजा जाएगा, बल्कि उसके साथ टेस्ला (Tesla) के एक मानवीय रोबोट ऑप्टिमस (Optimus) को भी मंगल ग्रह पर भेजा जाएगा।
एलन ने बताया कि स्टारशिप रॉकेट लॉन्च करने के बाद इंसानों को भी मंगल पर भेजने की तैयारियाँ शुरू कर दी जाएंगी। एलन की कोशिश रहेगी कि 2029 से इंसानों को भी मंगल ग्रह पर भेजने की शुरुआत कर दी जाए।
यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन पुल पर हुआ हादसा, थाईलैंड में 5 लोगों की मौत और 27 घायल
Updated on:
15 Mar 2025, 2:04 PM IST
Published on:
15 Mar 2025, 2:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.