1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्माणाधीन पुल पर हुआ हादसा, थाईलैंड में 5 लोगों की मौत और 27 घायल

थाईलैंड में आज एक निर्माणाधीन पुल पर हादसे के मामला सामने आया है। इस हादसे में 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 15 Mar 2025, 1:10 PM IST

Concrete beam of under-construction bridge collapses in Bangkok

Concrete beam of under-construction bridge collapses in Bangkok

दुनियाभर में ही निर्माणाधीन पुलों पर हादसों के मामले अक्सर ही सामने आते हैं। कहीं न कहीं, इस तरह की घटनाएं घटित होती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला आज, शनिवार, 15 मार्च को थाईलैंड (Thailand) में सामने आया है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) के चोम थोंग (Chom Thong) जिले में रामा 2 रोड के पास एक निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पुल पर आधी रात बाद करीब 1 बजकर 48 मिनट पर यह हादसा हुआ। पुल की कंक्रीट से बनी बीम अचानक से गिर गई, जिससे हड़कंप मच गया।

5 मजदूरों की मौत

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के चोम थोंग जिले में निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पुल की कंक्रीट से बनी बीम के अचानक गिरने से 5 मजदूरों की उसके नीचे दबने से मौत हो गई।



यह भी पढ़ें- सीज़फायर वार्ता के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेनी सेना को दी सलाह, “तुरंत करो सरेंडर”

27 मजदूर घायल

इस हादसे में मौके पर मौजूद 27 मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच शुरू

लोकल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मजदूर जिस समय बीम पर सीमेंट लगा रहे थे। तभी अचानक से जोर की आवाज़ आई, जो बीम के गिरने की थी। बीम पर ज़रूरत से ज़्यादा सीमेंट लगाने को भी हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी उषा के साथ आएंगे भारत, अहम होगा दौरा