15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉस एंजेलिस में फिर फैली आग, 50 हज़ार लोगों को छोड़ना पड़ सकता है घर

Fire Spreads Again In Los Angeles: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक बार फिर आग भड़क उठी है। इस वजह से 50 हज़ार लोगों के घरों पर खतरा मंडरा रहा है।

2 min read
Google source verification
Los Angeles Fire

Los Angeles Fire

अमेरिका (United States Of America) के कैलिफोर्निया (California) राज्य का लॉस एंजेलिस (Los Angeles) शहर पिछले कुछ हफ्तों से जल रहा है। एलए (LA) में आग की वजह से जान-माल का काफी नुकसान हो चुका है। लॉस एंजेलिस में लगी आग के कारण अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 12,000 से ज़्यादा घर और इमारतें जल चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है और सुरक्षित स्थानों की ओर रुख करना पड़ा है। लॉस एंजेलिस में लगी आग अभी शांत नहीं हुई है कि शहर में एक बार फिर आग भड़क उठी है।

करीब 10 हज़ार एकड़ इलाका जला

इस बार लॉस एंजेलिस के उत्तरी इलाके ह्यूजेस (Hughes) में आग लगी है। बुधवार को लगी आग से करीब 10 हज़ार एकड़ इलाका जल गया है। इससे एक बार फिर शहर में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें- दुनिया की ऐसी जगह जहाँ गुरुत्वाकर्षण नहीं करता काम! कुर्सी को दीवार पर रखकर बैठते हैं लोग

50 हज़ार लोगों के घरों पर मंडरा रहा है खतरा

लॉस एंजेलिस के उत्तरी इलाके ह्यूजेस में बुधवार को लगी आग के चलते 50 हज़ार लोगों के घरों पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में जल्द ही इन सभी लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ सकता है।

कैसे लगी आग? हादसा या साजिश

लॉस एंजेलिस में आग किस वजह से लगी, मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है? इसे लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। कई लोग तो यह तक कह रहे हैं कि यह आग एक साजिश है और जानबूझकर लगाईं गई है। सोशल मीडिया पर एक कॉन्सपिरेसी थ्योरी भी यह दावा कर रही है कि शहर में लगी आग हादसा नहीं बल्कि साजिश है। इस साजिश के पीछे कुछ गहरे उद्देश्य हो सकते हैं।

इस मामले में खासकर ताड़ के पेड़ों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ताड़ के पेड़ आग से बचने की एक विशेष वजह हो सकती है। इन पेड़ों की मोटी छाल और उच्च नमी इसे आग से कुछ हद तक बचा सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आग का फैलाव सामान्य तौर पर ज़मीन के पास होता है और ताड़ के पेड़ों पत्तियाँ ऊंचाई पर होती हैं, जो उन्हें आग से बचा सकती हैं। हालांकि, कई पेड़ आग से गंभीर रूप से प्रभावित भी हुए हैं, जिससे यह सिद्ध होता है कि सभी पेड़ आग से सुरक्षित नहीं रहते।

इतना ही नहीं, लॉस एंजेलिस में बीमा कंपनियों का पॉलिसी रद्द करना भी इस घटना के साजिश होने की ओर इशारा करता है। फिलहाल ये सिर्फ अटकलें हैं और पत्रिका किसी भी दावे की पुष्टि नही करता है।