25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाढ़ ने मचाया हाहाकार, नाइजीरिया में मरने वालों का आंकड़ा 100 पार

Nigeria Floods: नाइजीरिया में बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है। इससे मरने वालों का आंकड़ा 100 पार हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

May 31, 2025

Floods in Nigeria

Floods in Nigeria (Photo – Washington Post)

नाइजीरिया (Nigeria) के नाइजर (Niger) राज्य में बुधवार को कई जगहों पर हुई मूसलाधार बारिश लोगों की परेशानी की वजह बन गई। काफी देर तक हुई तेज़ बारिश के कारण मोक्वा (Mokwa) शहर में बाढ़ आ गई। बाढ़ की वजह से शहर में कई इलाकों में हाहाकार मच गया। जगह-जगह पानी भर गया और कुछ ही देर में बाढ़ विनाशकारी बन गई। बाढ़ की वजह से मोक्वा शहर में जान-माल का काफी नुकसान हुआ, जो अभी भी रुक नहीं रहा है।

मरने वालों का आंकड़ा 100 पार

नाइजीरिया के नाइजर राज्य के मोक्वा शहर में आई बाढ़ के कारण मरने वालों का आंकड़ा 100 पार हो गया है। इस बारे में नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने जानकारी दी। अभी मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।


यह भी पढ़ें- बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, इस शहर पर किया कब्ज़ा..

लापता लोगों की तलाश जारी

मोक्वा शहर में आई बाढ़ के बाद अभी भी कई लोग लापता हैं। बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। वचावकर्मियों ने कई लोगों की जान भी बचाई। जिन लोगों को बाढ़ की वजह से चोट आई, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई घर तबाह, सड़कों पर हुए गड्ढे

बाढ़ की वजह से मोक्वा शहर में कई घर तबाह जो गए। सड़कों पर गड्ढे हो गए। वाहन बह गए। यातायात भी प्रभावित हुआ है। घरों के तबाह होने से लोग बेघर होकर विस्थापित हो गए।

यह भी पढ़ें- भारत से तनाव के बीच बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किल, बॉर्डर पर तालिबान ने फिर शुरू किए हमले