
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- IANS)
अमेरिका में मिशिगन राज्य के ग्रैंड ब्लैंक स्थित एक चर्च में जमकर गोलीबारी हुई है। इसमें अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि 8 लोगों के घायल होने सूचना है। यह घटना रविवार को डेट्रॉइट में मौजूद चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स में हुई।
पुलिस के हवाले से एनबीसी न्यूज ने बताया कि इस हमले के बाद घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। हमलावर एक पुरुष है, जिसकी उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, हमलावर चर्च में तेजी से अपनी कार लेकर घुस गया और प्रार्थना सभा के दौरान भीड़ पर गोलीबारी करने लगा। वहीं, चर्च में गोलीबारी के बाद पुलिस ने बंदूकधारी को ढेर भी कर दिया।
पुलिस ने बताया कि हमलावर ने चर्च में जानबूझकर गोलीबारी की थी। गोलीबारी की घटना के बाद चर्च में आग लगने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने लोगों से उस इलाके से फिलहाल दूर रहने का आग्रह किया है क्योंकि आपातकालीन राहत अभियान जारी है।
पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार पूर्व अमेरिकी मरीन थॉमस जैकब सैनफोर्ड ने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस ने उसे जवाबी कार्रवाई में मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस के अनुसार, 40 साल का जैकब इराक में सेवारत एक पूर्व सैनिक था। पुलिस प्रमुख विलियम रेने ने कहा कि टीम हमलावर के घर और फोन रिकॉर्ड की जांच करेगी ताकि इस घटना को अंजाम देने के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें इस भयावह चर्च गोलीबारी की जानकारी दी गई।
यह गोलीबारी संयुक्त राज्य अमेरिका में ईसाइयों पर एक और लक्षित हमला प्रतीत होता है और एफबीआई घटनास्थल पर मौजूद है। हमारे देश में हिंसा की इस महामारी को तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए।
मिशिगन की गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ग्रैंड ब्लैंक समुदाय के लिए मेरा दिल टूट रहा है। कहीं भी, खासकर किसी पूजा स्थल पर हिंसा अस्वीकार्य है।
Updated on:
29 Sept 2025 02:24 pm
Published on:
29 Sept 2025 07:22 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
