5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्लिम धर्मगुरु ने फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज को बताया शैतानी झंडा, देश से हुआ निर्वासित

Muslim Molvi Gets Shocking Punishment: फ्रांस में हाल ही में एक मुस्लिम धर्मगुरु ने देश के राष्ट्रीय ध्वज को लेकर विवादित टिप्पणी दी दी। इस वजह से उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उसने भी उम्मीद नहीं की थी।

2 min read
Google source verification
imam_mahjoubi_deported.jpg

Imam Mahjoub Mahjoubi

फ्रांस (France) में रहने वाला इमाम महजौब महजौबी (Imam Mahjoub Mahjoubi) ट्यूनीशियाई मुस्लिम धर्मगुरु और मौलवी है। महजौबी आराम से फ्रांस में रहता है पर हाल ही में उसने कुछ ऐसा कर दिया जिससे उसका आराम छिन गया। महजौबी ने हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज को लेकर विवादित और अस्वीकार्य टिप्पणी दे दी। महजौबी ने फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जिसकी उसे ऐसी सज़ा मिली जिसके बारे में उसने सोचा भी नहीं होगा।


क्या कहा महजौबी ने?

महजौबी ने फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज को शैतानी झंडा बताया। महजौबी ने अपने एक बयान में दूसरे कई और देशों के ट्राई कलर (तिरंगे) राष्ट्रीय ध्वजों को भी शैतानी बताया। उसने अपने बयान में कहा था, "अल्लाह के रास्ते के लिए ऐसे झंडों की कोई जगह नहीं है। अब जल्द ही हमारे पास ये सभी तिरंगे झंडे नहीं होंगे जो हमें परेशान करते हैं, जो हमें सिरदर्द देते हैं।"

फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज का किया अपमान तो मिली यह सज़ा....

महजौबी ने जब फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज को शैतानी झंडा बताया था तब उसने सोचा होगा कि इसका उसे कोई परिणाम नहीं भुगतना होगा। उसने सोचा होगा कि उसके साथ कुछ नहीं होगा। पर ऐसा नहीं हुआ। फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज को लेकर विवादित टिप्पणी देने की महजौबी को ऐसी सज़ा मिली जिसके बारे में उसने सोचा भी नहीं होगा। फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के लिए महजौबी को पहले तो गिरफ्तार किया गया और फिर गिरफ्तारी के बाद 12 घंटे से भी कम समय में उसे फ्रांस से निर्वासित कर दिया गया।


भेजा ट्यूनीशिया

महजौबी को फ्रांस से निर्वासित करके गुरुवार को ट्यूनीशिया (Tunisia) भेज दिया गया है।

लोगों को कुछ भी बोलने और करने की नहीं है छूट

फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन (Gérald Darmanin) ने महजौबी को फ्रांस से निर्वासित करने की जानकारी दी। डर्मैनिन ने महजौबी की टिप्पणी को कट्टरता और नफरत से भर्ती हुई बताया और कहा कि लोगों को बोलने और करने की आज़ादी है पर उन्हें कुछ भी बोलने और करने की छूट नहीं है।

अपनी टिप्पणी से पलटा महजौबी

फ्रांस से निर्वासित होने के बाद महजौबी अपनी टिप्पणी से पलट गया है और कह रहा है कि उसका इरादा फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना नहीं था। उसके वकील ने फ्रांस सरकार के इस फैसले को चुनौती देने की बात कही।

यह भी पढ़ें- जापान में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 4.9 की तीव्रता