
French soldiers
फ्रांस (France) में शुक्रवार को हेट क्राइम का मामला देखने को मिला। नॉर्थर्न फ्रांस के अरास (Arras) शहर के एक स्कूल में नाइफ अटैक (चाकू से हमला) का मामला सामने आया। एक 20 साल के लड़के ने, जो स्कूल में पहले पढ़ता था, ने अरास के एक स्कूल में एक फ्रेंच भाषा पढ़ाने वाले टीचर की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी थी। साथ ही तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया था। जानकारी के अनुसार हत्यारा लड़का चेचेन मूल का मुस्लिम लड़का था। इस घटना के बाद से फ्रांस में तनाव की स्थिति बढ़ गई। स्थिति को देखते हुए फ्रांस में एक बड़ा फैसला लिया गया है।
7,000 सैनिकों की होगी तैनाती
फ्रांस में स्कूल टीचर की हत्या के बाद टॉप लेवल अलर्ट जारी हो गया है। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने बड़ा फैसला लिया है। स्थिति को देखते हुए फ्रांस में 7,000 सैनिकों की तैनाती होगी। ज़्यादातर सैनिकों की तैनाती अरास में ही होगी जिससे हालात के बिगड़ने की स्थिति में मामले को संभाला जा सके।
इस्लामिक आतंकवाद का मामला
मैक्रों ने इस घटना को इस्लामिक आतंकवाद का मामला बताया है। हमलावर हमले के समय अल्लाहु-अकबर चिल्लाया था।
10 लोग गिरफ्तार
फ्रांस में टीचर की हत्या के मामले में 10 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए लोगों में हमलावर, उसका भाई, परिवार के अन्य सदस्य और 2 बेलारूसी नागरिक भी शामिल हैं।
Published on:
14 Oct 2023 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
