इकरा के पिता सनाउल्लाह ने बताया कि उसकी बेटी पर चॉकलेट चुराने का आरोप लगाकर अब्दुल और उसके परिवार ने उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया। इकरा के सिर, हाथ, पैर और चेहरे पर धारदार हथियार से चोटें पहुंचाई गई। उसके हाथ और पैर तोड़ दिए। इसी वजह से इकरा की मौत हो गई।