27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूक्रेन की राजधानी कीव में फायरिंग: 5 लोगों की मौत, 10 घायल, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

यूक्रेन की राजधानी में बंदूकधारी की ओर से किए गए हमले में 5 लोगों की मौत और 10 लोगों के घायल होने की खबर है। हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है।
2 min read
Google source verification
Youth Shot Himself

युवक ने खुद को गोली मारी (सांकेतिक इमेज- पत्रिका)

Gunman opens fire in Kyiv: यूक्रेन की राजधानी कीव के एक सुपरमार्केट में शनिवार को एक बंदूकधारी द्वारा बंधक बनाने और अंधाधुंध फायरिंग की खबर सामने आई है। बंदूकधारी द्वारा किए गए हमले में 5 लोगों की मौत और 10 लोगों के घायल हुए हैं। इसकी पुष्टि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने की है।

जेलेंस्की ने जताई संवेदना

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा, 'यूक्रेन के गृहमंत्री मंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि कीव में एक हमलावर को बेअसर कर दिया गया है, जिसने आम लोगों पर गोलियां चलाई थीं। सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल, 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों के परिजनों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

उन्होंने पोस्ट में आगे कहा, 'अब तक, 10 लोगों को चोटों और घावों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी को आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। चार बंधकों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। हमें त्वरित जांच की उम्मीद है। राष्ट्रीय पुलिस और यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के जांचकर्ता इस मामले पर काम कर रहे हैं। मैंने गृह मामलों के मंत्री और यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख को निर्देश दिया है कि वे इस मामले से संबंधित सभी सत्यापित जानकारी जनता के साथ साझा करें।'

सबसे पहले कीव मेयर ने दी थी जानकारी

इससे पहले कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया था कि एक बंदूकधारी ने कीव के एक सुपरमार्केट में लोगों पर गोलियां चलाईं और उन्हें बंधक बना लिया, जिसमें कई मारे गए और कई घायल हो गए है। मेयर ने बताया कि एक युवती की मौत अस्पात में इलाज के दौरान हुई। गृह मंत्री इगोर क्लिमेंको ने बताया कि हमलवार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गिरफ्तार करने के प्रयास में मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि बंदूकधारी को मार गिराने से पहले पुलिस ने उससे करीब 40 मिनट बात की गई थी, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

फायरिंग की घटना के दौरान सुरक्षाबलों ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले गए। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। हमले में मृतकों का आकंड़ा बढ़ सकता है।