3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Happy News Year 2022: कोरोना से जंग के बीच न्यूजीलैंड में आतिशबाजी से आगाज के साथ दुनियाभर में धूमधाम से नए साल का स्वागत

Happy New Year 2022 देश और दुनिया में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। कोरोना वायरस से जंग के बीच न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में जोरदार आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया। ऑस्ट्रेलिया के विश्व प्रसिद्ध सिडनी हार्बर पर जोरदार आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया।

2 min read
Google source verification
Happy News Year 2022 Newzeland and Australia Welcome New Year with Colourful Fire Works

नई दिल्ली। भारत के साथ पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस ( Coronavirus ) और खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन ( Omicron Variant ) से जूझ रही है। यही वजह है कि नए साल के स्वागत ( Happya News Year 2022 ) से पहले ही कई जगहों पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि फिर भी नए वर्ष के स्वागत के लिए लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं रही। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का स्वागत जोरदार आतिशबाजी के साथ किया गया। रात 12 बजने के साथ ही भारत सहित दुनियाभर में नए साल का जश्न शुरू हो गया।

दुनियाभर में सबसे पहले नए वर्ष का जश्न न्यूजीलैंड में मनाया जाता है। इस बार भी न्यूजीलैंड ने नए साल का स्वागत पूरे जोश और उत्साह के साथ किया। यहां जोरदार आतिशबाजी की गई है, जहां लोग भी नए साल के जश्न में उत्साह और खुशियां मनाते नजर आए।

यह भी पढ़ेँः इज़राइल ने COVID-19 वैक्सीन की चौथी खुराक का परीक्षण शुरू किया


जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत


न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल का स्वागत पूरे जोश के साथ किया गया। यहां भी रंग बिरंगी आतिशबाजी के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत किया। ऑस्ट्रेलिया के विश्व प्रसिद्ध सिडनी हार्बर पर जोरदार आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया। भारतीय समय के मुताबिक 6.31 बजे ऑस्ट्रेलिया में नए साल का आगाज हुआ।

बता दें कि हर वर्ष मध्यरात्रि में मुख्य शो से तीन घंटे पहले फैमिली फायरवर्क्स की ओर से शानदार आतिशबाजी की जाती है। जो नए साल की पूर्व संध्या पर सिडनी के ओपेरा हाउस और सिडनी हार्बर ब्रिज पर आसमान में अद्भुत छटा बिखेरती है।

यह भी पढ़ेँः Omicron के दो और नए लक्षण आए सामने, जानिए किसने की खोज और क्या दी जानकारी

भारत में भी 2021 का अंतिम शाम कैद


भारत में साल की अंतिम शाम का नजारा कैमरे में कैद हुआ। ओडिशा में सूर्य अस्त होने के वक्त का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है किस तरह साल का अंतिम दिन धीरे-धीरे खत्म हो रहा है।