
Heavy rain (Representational Photo)
मौसम कब पलटी मार जाए, इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता। जब मौसम पलटी मारता है तो अक्सर ही इसके कुछ दुष्परिणाम भी देखने को मिलते हैं। ऐसा ही कुछ कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic Of Congo / DR Congo) में देखने को मिला है। शनिवार और रविवार को कांगो की राजधानी किंशासा (Kinshasa) में भारी बारिश हुई। कुछ घंटों तक चली बारिश इतनी तेज़ थी कि इसकी वजह से राजधानी के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई।
शनिवार और रविवार को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की राजधानी किंशासा में आई भारी बारिश की वजह से 29 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस बारे में आज, सोमवार, 16 जून को लोकल मीडिया को जानकारी दी।
कांगो की राजधानी किंशासा में बिन मौसम की बारिश हुई, जिसकी वजह से शहर में काफी नुकसान हुआ है। कई सड़कें इस वजह से जलमग्न हो गई, जिससे कई वाहन भी बह गए या डूब गए। कई सड़कों में तो बाढ़ की वजह से गड्ढे हो गए। इस वजह से शहर के बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा। बड़े पैमाने पर शहर में पानी और बिजली की सप्लाई पर भी असर पड़ा। कई घरों को भी बाढ़ की वजह से नुकसान पहुंचा।
किंशासा के गवर्नर डैनियल बुम्बा (Daniel Bumba) ने बताया कि बाढ़ की वजह से कई लोग फंस गए हैं। ऐसे में उन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- बंदूकधारियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, नाइजीरिया में 100 लोगों की मौत
Updated on:
16 Jun 2025 11:15 am
Published on:
16 Jun 2025 11:15 am
