इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच पिछले तीन दिन से युद्ध जारी है और आज इस युद्ध का चौथा दिन है। जिस तरह के हालात दिख रहे हैं उससे इस बात के आसार नज़र नहीं आ रहे कि दोनों देशों के बीच चल रहा युद्ध जल्द रुक सकता है। शुक्रवार, 13 जून को तड़के सुबह इस युद्ध की शुरुआत हुई थी, जब इज़रायली एयरफोर्स ने ईरान पर हमला किया था। तब से अब तक दोनों देशों की तरफ से एक-दूसरे पर जमकर हमले किए जा रहे हैं। इज़रायल जहाँ ईरान में परमाणु ठिकानों, सैन्य ठिकानों, तेल के डिपो और अन्य खुफिया ठिकानों को निशाना बना रहा है, तो ईरान की तरफ से इज़रायल के नागरिक ठिकानों पर भी हमले किए जा रहे हैं।